{"_id":"6ad6661b6b01b72f710cf687","slug":"10-day-spiritual-painting-exhibition-starts-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175823-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 10 दिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 10 दिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी शुरू
Tue, 20 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र की ओर से नगर में चल रहे रामलीला मेले में 10 दिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। रविवार की रात प्रदर्शनी का शुभारंभ सीओ आलोक सिद्धू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीओ आलोक सिद्धू ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चित्रों के जरिए लोगों को जीवन में शांति, सद्भाव, आत्मचिंतन और अच्छे विचारों को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ऊषा दीदी, कुसुम बहन, नरसिंह, गीता, पूजा, सुषमा, कस्तूरी और महारानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन