{"_id":"a9926116-ed89-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"btc-teacher-joining","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 10,800 बीटीसी शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 10,800 बीटीसी शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे बीटीसी शिक्षकों को ज्वाइन कराने का आदेश आखिरकार जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
बीटीसी शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार शाम सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया कि सभी 10800 बीटीसी शिक्षकों को तत्काल ज्वाइन कराया जाए।
बीटीसी शिक्षकों ने नियुक्ति के लिए दिन में शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रदेश में 10,800 सहायक अध्यापक पदों के लिए काउंसलिंग तो करा दी गई लेकिन अभी तक स्कूलों में तैनाती नहीं दी गई है। शिक्षक इसी से नाराज थे और दिन भर निदेशालय के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन
शिक्षकों की मांग थी कि उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाए। बीटीसी शिक्षकों का कहना था कि शासनादेश के तहत 30 जून तक उनका नियुक्ति पत्र जारी करने को कहा गया था जिससे नए सत्र से स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो लेकिन विभाग ने पहल नहीं की।
विज्ञापन
बीटीसी 2010 शिक्षक समन्वय समिति के सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि विभाग के रवैये से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। शिक्षक बीएसए दफ्तर के चक्कर लगाकर परेशान हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
बीटीसी शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद शाम को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने सभी बीएसए को लिखित निर्देश जारी किया है कि शिक्षकों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाए।