फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bsp would organise social brotherhood rallies says mayawati

बसपा अब सर्वसमाज भाईचारा रैलियां करेगी: माया

Mon, 15 Jul 2013 12:53 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
bsp would organise social brotherhood rallies says mayawati

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने जातीय रैलियों व सम्मेलनों पर रोक के हाईकोर्ट के आदेश पर परोक्ष असहमति जताते हुए ऐलान किया कि वे अब पूरे देश में सर्वसमाज भाईचारा रैलियां और सम्मेलन करेंगी।

विज्ञापन


अलबत्ता उन्होंने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस जैसे संगठनों पर रोक लगाए जो धर्म के आधार पर राजनीति करते हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नरेंद्र मोदी का गुणगान करने वाले पार्टी सांसद विजय बहादुर सिंह को अनुशासन में न रहने पर पार्टी से निकालने की भी चेतावनी दी और कहा कि ऐसे ही कामों के चलते उनका टिकट काटा गया है।
विज्ञापन


जात के नाम पर वोट को चोट, जातीय सम्मेलन पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार पर अपने तमाम आरोपों के साथ राज्यपाल से प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी के लिए केंद्र से सिफारिश करने की मांग भी दोहराई।

यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बसपा सुप्रीमो मायावती ने जेल से चुनाव लड़ने पर रोक संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी असहमति जताई।

फैसले के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा, सत्ताधारी दल विरोधियों के खिलाफ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मायावती ने केंद्र सरकार से फैसले के खिलाफ अपील करने की मांग की है।

जातीय रैलियों पर रोक से जुड़े हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह रैलियों के तौर-तरीकों में बदलाव को तैयार हैं, लेकिन समतामूलक समाज की स्थापना के लिए ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

उन्होंने तर्क दिया, देश का सामाजिक ढांचा ही जातीय आधार पर केंद्रित है। बसपा जातीय आधार पर बनी व्यवस्था को समतामूलक समाज में बदलना चाहती है।

मायावती ने कहा कि बसपा ने जो रैलियां कीं, सम्मेलन किए, वह सर्वसमाज को जोड़ने के लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed