{"_id":"bbe4112a-b4ef-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bsp-woos-brahmins","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरकार बनी तो गरीब ब्राह्मणों को आरक्षण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सरकार बनी तो गरीब ब्राह्मणों को आरक्षण'
संतकबीरनगर/ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि संतकबीरनगर कबीर की धरती है।
विज्ञापन
यहीं से उन्होंने दुनिया को भाईचारे का संदेश दिया था।
बसपा ब्राह्मण समाज कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत भी इसी धरती से हुई है।
गरीब ब्राह्मणों को आरक्षण देने की मांग संसद में बसपा ने ही उठाया था। संविधान संशोधन के लिए ताकत की जरूरत है।
जब ब्राह्मण बसपा से जुटकर मजबूती प्रदान करेगा और केंद्र में बसपा की सरकार होगी तभी गरीब ब्राह्मणों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
मंच पर ही बेहोश हो गए बसपा महासचिव सतीश मिश्रा
वह शनिवार को यहां जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में आयोजित ब्राह्मण समाज कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पडे़ हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में 16 प्रतिशत ब्राह्मण हैं जबकि 24 प्रतिशत दलित जाति के लोग निवास करते हैं। यदि दोनों का गठजोड़ हो जाए तो 40 प्रतिशत का आंकड़ा पार हो रहा है, जोकि एक मजबूत स्तंभ बन सकता है।
इससे प्रदेश की सारी सीटें बसपा की झोली में आ सकती हैं। ब्राह्मणों का साथ सिर्फ बसपा ने दिया। बसपा के टिकट पर राज्यसभा और लोकसभा मिलाकर 10 सांसद चुनकर दिल्ली भेजे गए।
विज्ञापन
इसके अलावा विधानसभा में भी 45 ब्राह्मण बसपा से सदस्य चुने गए। यहां तक कि बसपा शासन में डीजीपी, मुख्य सचिव सभी मुख्य पदों पर ब्राह्मण अधिकारियों की तैनाती हुई।
विज्ञापन