{"_id":"8283f114-bb9a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bsp-mp-shafiqur-rahman-demand-to-replace-vande-mataram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम् का बायकॉट करने वाले कह रहे हैं..सारे जहां से अच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम् का बायकॉट करने वाले कह रहे हैं..सारे जहां से अच्छा
संभल/ब्यूरो्
Updated Mon, 13 May 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में सत्र समापन के दौरान वंदे मातरम् का बहिष्कार करने वाले बसपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने संसद सत्र समापन के मौके पर वंदे मातरम् की जगह ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ की धुन बजाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
डा. बर्क ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संसद सत्र के समापन पर जब भी वंदे मातरम् गीत गाया जाता था, तब वह उससे पहले ही वहां से हट जाया करते थे।
विज्ञापन
लेकिन इस बार संसद सत्र का समापन दस मई को होना था लेकिन दो दिन पहले ही संसद सत्र समाप्त करने के घोषणा के साथ ही ‘वंदे मातरम’ गीत शुरू कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि पहले हटने का मौका नहीं मिला, इसलिए उन्होंने उसका बहिष्कार कर दिया।
उनका कहना है कि वंदे मातरम् गीत आरएसएस-भाजपा की मानसिकता वालों ने संसद सत्र समापन के दौरान गायन में शामिल कराया होगा। इसे हटाकर उसके स्थान पर इकबाल का गाया-‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ गीत को शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन