फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bsp ex. minister babu singh kushwaha leave bsp and join sp

क्योंकि सपा को लगता है कि दाग अच्छे हैं...

Sun, 14 Jul 2013 12:29 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
bsp ex. minister babu singh kushwaha leave bsp and join sp

घोटालो में फंसे माया सरकार के कद्दावर मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के परिवार का सपा में शामिल होना जता रहा है कि समाजवादी पार्टी को दाग भाते हैं।

विज्ञापन


हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण, गुंडा टैक्स और सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के आरोपी पार्टी में पहले से हैं।

फिर चाहे वह कुख्यात डकैत ददुआ का भाई बाल कुमार पटेल हो या फिर पूर्वांचल का माफिया अभय सिंह, बृजभूषण शरण सिंह या पश्चिम में भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और बाहुबली राकेश सिंह। सभी के दामन गंभीर अपराध के आरोपों से दागदार हैं।
विज्ञापन


सांसदों और विधायकों के हलफनामों के आधार पर यूपी इलेक्शन वॉच ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसके मुताबिक सपा दागियों की पनाहगाह नजर आती है। सपा में कुल नौ सांसद और 111 विधायक हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट है। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के 23 प्रत्याशी विजयी हुए। इनमें से नौ के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से आठ पर गंभीर धाराओं के मुकदमे हैं।

कुछ ऐसा हाल विधायकों का भी नजर आता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2012 में सपा के कुल 224 उम्मीदवार विधायक बने।

इनमें से 111 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं जबकि 56 के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, धार्मिक उन्माद भड़काने, दुराचार, लूट, डकैती अपहरण व अन्य गंभीर धाराओं के मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed