{"_id":"62aae758-a862-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"brought-by-daughter-were-raped-for-6-months-now-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बनाकर लाए, 6 माह तक रेप कराया, अब गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बनाकर लाए, 6 माह तक रेप कराया, अब गर्भपात
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर
Updated Fri, 19 Apr 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिस 12 वर्षीय बालिका को बेटी बनाकर लाए थे, पहले उससे घरेलू काम कराया फिर उसके जिस्म का सौदा किया। 6 माह तक ये क्रम चला।
विज्ञापन
किशोरी गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे उसके गांव ले जाकर छोड़ दिया।
मामला उत्तरप्रदेश के लखीमपुर जनपद का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बालिका ने आरोप लगाया कि उसे थाना हैदराबाद के एक गांव निवासी दंपति ने बेटी बनाकर रखने की बात कहकर अपने घर में रखा था। इसके बाद घरेलू काम कराया गया।
आरोप लगाया कि छह माह पूर्व इन लोगों ने अपने घर में किसी अज्ञात व्यक्ति से रुपये लेकर उसके साथ दुराचार करवाया। इसके बाद से उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया जाने लगा और जबरन दुराचार का क्रम शुरू हो गया।
आरोप है कि गोला कस्बे के एक घर में ले जाकर भी बालिका के साथ किया दुष्कर्म किया गया। जब वह विरोध करती थी तो उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
गर्भवती होने पर 11 दिन पूर्व उसे मोहम्मदी के एक अस्पताल में ले जाकर आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे उसके गांव ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बलात्कार, बाल यौन शोषण सहित विभिन्न धाराओं में मुक दमा दर्ज कर नामजद महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, पीड़ित की हालत में सुधार के बाद पुलिस ने गुरुवार को महिला आरक्षी के साथ उसको जिला मुख्यालय भेजकर मेडिकल कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बालिका के गर्भपात की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच सीओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन