'भाजपा को किसी भी दल से समर्थन लेने में गुरेज नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एनडीए का दायरा बढ़ेगा। जो दल अभी इसमें शामिल होने के लिए ना-ना कर रहे हैं, चुनाव बाद वह हां-हां करेंगे।
उमा ने यह बात रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उमा भारती ने कहा कि बसपा की मायावती हों या तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी दोनों पहले भी भाजपा के साथ गठजोड़ कर चुकीं हैं।
भारतीय जनता पार्टी को किसी भी दल से समर्थन लेने में गुरेज नहीं है।
'नरेंद्र मोदी की तुलना किसी से नहीं'
शनिवार को बनारस में राहुल गांधी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ने के जवाब में उमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रोड शो की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।
राहुल गांधी हों या अरविंद केजरीवाल दोनों के ही रोड शो पहले से तय थे जबकि नरेंद्र मोदी ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। उन्होंने झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट के मतदान के दौरान हुई गड़बड़ियों की बात को पुन: दोहराते हुए चुनाव की मतगणना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की देखरेख में कराने की मांग की।
पत्रकार वार्ता के पश्चात उमा भारती ने जिलाधिकारी चैत्रा वी से करीब आधा घंटे तक बातचीत की। लेकिन, इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इतना ही कहा कि चुनाव के संबंध में जिलाधिकारी से चर्चा हुई है।