{"_id":"552c5f65368edad486fab06c8d8b18df","slug":"bjp-will-give-bharat-ratna-to-atal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल को हम देंगे भारत रत्न: वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल को हम देंगे भारत रत्न: वाजपेयी
अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के निशाने पर प्रदेश और केंद्र सरकार भी रही।
विज्ञापन
सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बयान पर सख्त रवैया अपनाने के साथ अटल बिहारी वाजपेयी और हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग पर पार्टी का रुख साफ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 16 वर्ष की उम्र से देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देकर सरकार ने कोई अहसान नहीं किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न नहीं दिए जाने के संबंध सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हम उन्हें सम्मान देंगे।
विज्ञापन
‘मोदी ने चाय बेची, देश नहीं’
प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश अग्रवाल के ‘चाय’ के बयान का जवाब देते हुए कहा कि क्या कोई मां के पेट से योग्यता, क्षमता लेकर पैदा होता है। रहीम, रसखान, तुलसीदास, अब्दुल हमीद आदि ने अपने परिश्रम, अनुशासन से खुद को सिद्ध किया।
उन्होंने कहा कि अपने संघर्ष के दिनों में मोदी ने चाय बेची, भीख तो नहीं मांगी, देश तो नहीं बेचा। नरेश अग्रवाल को मैं चुनौती देता हूं कि एक भी ऐसा व्यक्तित्व दिखाएं, जो मोदी के बराबर खड़ा हो सके। रैली के संबंध में कहा कि आगरा में ऐतिहासिक रैली होगी।
संगीत सोम, सुरेश राणा मोदी के मंच पर होंगे सम्मानित
मुजफ्फर नगर दंगों के मामले में रासुका के तहत निरुद्ध किए विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा को कोठी मीना बाजार में मोदी के मंच से सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया था। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो गया है। सरकार ने उनका उत्पीड़न किया है। पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मान जरूरी है।