फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bjp stuck in another controversy after har har modi slogan

अब ‘मोदी मंत्र’ को लेकर मचा बवाल

Sat, 29 Mar 2014 01:20 PM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
Bjp stuck in another controversy after har har modi slogan

वासंतिक नवरात्र से पहले दुर्गा सप्तशती की तर्ज पर भाजपा साहित्य प्रकाशन प्रकोष्ठ की ओर से जारी किए गए मोदी मंत्र के पोस्टर पर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


‘हर हर मोदी’ के नारे को लेकर विवादों में घिर चुकी भाजपा इस नए पोस्टर से भी हाथ खींच रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पोस्टर जारी करने वालों से फोन पर बात की।
विज्ञापन


चेताया कि इस पोस्टर को दीवारों या वाहनों पर न चस्पा किया जाए न तो वितरित किया जाए। या मोदी सर्वभूतेषु राष्ट्ररूपेण संस्थिता... श्लोक को तैयार करने वाले कोई और नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने गढ़ा नया मंत्र

Bjp stuck in another controversy after har har modi slogan

भाजपा साहित्य प्रकाशन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक चौरसिया ने इस श्लोक की रचना की है।

इस पोस्टर को रवींद्रपुरी स्थित रेणुका मंदिर में प्रकाशन प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक मीना चौबे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जारी किया।

पोस्टर जारी होने के बाद नए सिरे से आस्थावानों की घेरेबंदी शुरू होते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी के साहित्य प्रकाशन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को गुलाबबाग स्थित कार्यालय में तलब किया गया।

मोदी की छव‌ि को होगा नुकसान

Bjp stuck in another controversy after har har modi slogan

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने श्लोक रचने वाले अशोक को ताकीद की कि वे इसे कतई प्रचारित न करें। इससे चुनाव में पार्टी के साथ ही पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की छवि पर असर पड़ सकता है।

इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी प्रकाशन प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक मीना चौबे से फोन पर बात की और इस पोस्टरबाजी पर विराम लगाने का निर्देश दिया।

अशोक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के अन्य बड़े नेताओं ने इस पोस्टर को जारी न करने की हिदायत दी है। इसके बाद इसे रोक दिया गया है। अशोक के मुताबित मोदी को चाहने वाले नवरात्र में इस मंत्र को जपने वाले थे।

अब सफाई दे रहे हैं नेता

Bjp stuck in another controversy after har har modi slogan
भाजपा साहित्य प्रकाशन प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक मीना चौबे ने सफाई देते हुए कहा क‌ि रेणुका मंदिर में कार्यकर्ताओं के बुलाने पर मैं गई थी।

वहां पोस्टर जारी करने संबंधी योजना का मुझे पहले से पता नहीं था। मोदी को चाहने वालों ने श्लोक बनाकर पोस्टर छपवाया। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।  ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed