फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP state team will be announced next week Bhupendra Chaudhary and Dharampal in Delhi

UP: अगले सप्ताह घोषित होगी भाजपा की प्रदेश टीम, मंथन के लिए भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल दिल्ली में

Sun, 26 Feb 2023 12:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Feb 2023 12:07 AM IST
सार

भूपेंद्र चौधरी की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति हुए छह महीने बीत गए हैं। बीते एक महीने से चौधरी की नई टीम के गठन का इंतजार हो रहा है। चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेश टीम के गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ चर्चा के बाद पैनल तैयार किया है।

विज्ञापन
BJP state team will be announced next week Bhupendra Chaudhary and Dharampal in Delhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन पर मंथन के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के स्तर पर प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन पर चर्चा होगी। नई टीम की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है।
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति हुए छह महीने बीत गए हैं। बीते एक महीने से चौधरी की नई टीम के गठन का इंतजार हो रहा है। 

चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेश टीम के गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ चर्चा के बाद पैनल तैयार किया है। वहीं संघ के पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भी नई टीम के पैनल में शामिल नामों पर रायशुमारी हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रियंका रावत की जगह तीन नए नाम शामिल किए जा सकते हैं। पाठक को कन्नौज और प्रियंका रावत को बाराबंकी से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है। लिहाजा दोनों को क्षेत्र में काम करने के लिए संगठन के दायित्व से मुक्त रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, संतोष सिंह और प्रकाश पाल की प्रदेश महामंत्री पर पदोन्नति हो सकती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी प्रदेश महामंत्री पद की दौड़ में हैं। 

प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, दयाशंकर सिंह के प्रदेश सरकार में मंत्री बनने और लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बनने से उपाध्यक्ष के तीन पद खाली होंगे। प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी, डॉ. चंद्रमोहन को भी पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष या प्रदेश महामंत्री बनाया जा सकता है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को भी मूल संगठन में उपाध्यक्ष या प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिल सकती है। क्षेत्रीय टीमों के महामंत्री व उपाध्यक्ष भी प्रदेश टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

पिछड़े वर्ग से बन सकते हैं तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष

सूत्रों का कहना है कि कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, गोरखपुर, पश्चिम और ब्रज में क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। वहीं अवध में क्षेत्रीय अध्यक्ष की खाली सीट पर भी नई तैनाती होगी। तीन से चार क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ी जाति से होंगे, जबकि एक क्षेत्र में ब्राह्मण और एक क्षेत्र में ठाकुर कार्यकर्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed