फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp one big leader conspiracy againest me

'BJP का एक बड़ा नेता कर रहा मेरे खिलाफ साजिश'

Thu, 27 Mar 2014 10:33 AM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
bjp one big leader conspiracy againest me

भाजपा की फायर ब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने भोपाल से कभी पार्टी का टिकट नहीं मांगा। मध्यप्रदेश भाजपा के नंबर वन नेता ने षडयंत्र के तहत यह खबर मीडिया में प्लांट करवाई है। इस षडयंत्र के खुलासे के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा उनके मुकाबले में नहीं है और न ही सपा सरकार के कारण उन्हें संकट है। संकट तो अपने लोगों से है, जो उनके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके भोपाल से चुनाव लड़ने की खबरें जानबूझकर एक षडयंत्र के तहत फैलाई गई थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस पूरे मामले की जांच करायें और उस नेता का नाम उजागर करें, जो उनके खिलाफ लगातार भ्रामक व झूठी खबरें फैला रहा है।

जसवंत सिंह पार्टी निर्णय का करें सम्मान

bjp one big leader conspiracy againest me

भाजपा 272 से अधिक सीट हासिल करने का मिशन आसानी से पूरा करेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के प्रकरण पर कहा कि वह हमारे सम्माननीय हैं, उन्हें पार्टी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा उनके सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ने के आग्रह संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। वह झांसी से ही चुनाव लड़ेंगीं। बाबा रामदेव पिता तुल्य और उनके गुरु हैं। उन्होंने यह बात क्यों और कैसे कही, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकतीं।

झांसी के जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण पर चुनाव आयोग के निर्णय को अभिनंदनीय बताया। केरला एक्सप्रेस से ग्वालियर आईं भाजपा नेत्री सबसे पहले मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंची। इसके बाद वह वीरांगना की समाधि स्थल गईं। वहां से वह दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने के बाद रात को झांसी आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed