फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp mla sangeet som question on rasuka

संगीत सोम ने रासुका पर उठाए सवाल

Thu, 03 Oct 2013 04:10 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 03 Oct 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
bjp mla sangeet som question on rasuka

यूपी के कवाल कांड की कथित वीडियो फेसबुक पर शेयर किए जाने को लेकर रासुका में निरुद्ध सरधना विधायक संगीत सोम ने गृह सचिव को जवाब भेज दिया है।

विज्ञापन


सोम ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। विधायक का दावा है कि जेल में शिफ्ट किए जाने की तारीखों में कई झोल किए गए।

भाजपा एमएलए ने मामले की सीबीआई से जांच की मांग करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के डीएम को कानूनन रासुका संस्तुति का कोई अधिकार ही नहीं था।

उरई जेल से विधायक संगीत सोम ने गृह सचिव, राज्य गृह सचिव, प्रदेश सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष, डीएम मुजफ्फरनगर और उरई को रासुका पर जवाब दाखिल कराया है।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि संगीत सोम ने कवाल की कथित वीडियो शेयर करने से इंकार किया है। उनके ब्रॉडबैंड और मोबाइल नंबर की जांच से यह साफ भी हो जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने रासुका के लिए भेजी रिपोर्ट में 21 सितंबर को उन्हें उरई जेल में बंद दिखाया है, जबकि वे इस दिन मुजफ्फरनगर कोर्ट के बाद यहीं के जेल में शिफ्ट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सितंबर को वे उरई जेल गए, इसी दिन रासुका लगाई गई।

विधायक का कहना है कि ऐसे में उन पर यह कार्रवाई करने का अधिकार डीएम मुजफ्फरनगर नहीं, डीएम उरई को था।

रासुका के आदेश पर बॉल पेन से डीएम कार्यालय से 22 सितंबर लिखा गया है, जबकि यह कार्रवाई अगले दिन हुई। विधायक को दिए आदेश में प्रिंट लाइन में यह झोल पकड़ा गया, जहां 23 सितंबर की तिथि अंकित है।

विधायक संगीत सोम का कहना है कि नंगला मंदौड़ में सामाजिक मुद्दों पर पंचायत थी। बहू-बेटियों के सम्मान के लिए लोग एकत्र हुए थे। वहां भड़काऊ भाषण देने जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed