फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP MLA demanded SC-ST and OBC reservation on economic basis

भाजपा विधायक ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर उठाया सवाल, एससी-एसटी और ओबीसी को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की

Sat, 03 Apr 2021 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Apr 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA demanded SC-ST and OBC reservation on economic basis
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि अब तक की सरकारें आरक्षण को लेकर वोट बैंक की राजनीति करती रही हैं। वर्तमान आरक्षण की व्यवस्था से प्रतिभाएं कुंठित हो रही हैं और समाज में विघटन की स्थिति बढ़ रही है। विधायक शुक्रवार की देर शाम संकीर्तन नगर आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि 40 नंबर पाने वाले अभ्यर्थी आरक्षण का लाभ लेकर सेलेक्ट हो जा रहे हैं, जबकि 80 नंबर पाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी वंचित हो जा रहे हैं। सरकार को रक्षा विभाग की तरह शिक्षा और चिकित्सा विभाग को आरक्षण से बाहर कर देना चाहिए क्योंकि दोनों ही विभागों में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है।
विज्ञापन


चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की जान बचाने के लिए आरक्षित नहीं बल्कि प्रतिभावान डॉक्टर की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रतिभावान लोगों की जरूरत है जो आरक्षण से नहीं मिलते। विधायक ने पत्रकारों को बताया कि दलित, अति पिछड़ा वर्गों में भी आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति के आधार पर कई राजनीतिक परिवारों को आरक्षण का लाभ मिल जा रहा है जबकि इन्हीं जातियों के गरीब लोग आरक्षण के लाभ से वंचित हो जाते हैं। एक बार एमएलए, एमपी बन जाने वाले लोगों को सुरक्षित क्षेत्र से चुनाव लड़ने से रोक देना चाहिए क्योंकि उनकी स्थिति काफी ठीक हो जाती है। यह लाभ दूसरे गरीब लोगों को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed