{"_id":"c1d63e9f510b1d92a6b9da490d0b8380","slug":"bjp-leader-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी ने चलाई गोली, पलटकर उन्हीं को जा लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी ने चलाई गोली, पलटकर उन्हीं को जा लगी
अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 08 Oct 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई में भाजपा नेता को रविवार की रात नई रायफल से फायर करते समय छज्जे से टकराने के बाद पलटकर आई गोली लग गई। घायलावस्था में उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भाजपा के बहजोई मंडल अध्यक्ष/ बहजोई निवासी मदन सिंह खड्गवंशी रविवार की रात को देवी दर्शन के लिए खादराबाद जाने की तैयारी में थे। उससे पहले वह बहजोई के मंदिर में गए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने कहा कि नई रायफल हैं। इसलिए पहले भगवान के चरणों में वंदन करने के लिए फायर करके देखो। गोली चली तो छज्जे से टकराकर वापस आकर भाजपा नेता के कंधे से लग गई। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता आदि ने उन्हें शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।