फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bjp leader gadkari attack on congress party

'प्राइवेट कंपनी है कांग्रेस, सोनिया सबकी मालकिन'

Sat, 04 Jan 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला, सहारनपुर
अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jan 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader gadkari attack on congress party

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर और हमलावर हो गई है।

विज्ञापन


सहारनपुर में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यूपीए सरकार और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने सीबीआई निदेशक को कांग्रेस का पेइंग सर्वेंट, सोनिया गांधी को मालकिन और बाकी सबको नौकर कहने से गुरेज नहीं किया। नरेंद्र मोदी पर प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करके हुए उन्होंने मनमोहन सिंह को देश के लिए घातक बताया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने भी कांग्रेस और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत पाप किए हैं। 

राहुल-सोनिया सबके मालिक
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले, यह पार्टी नहीं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और सोनिया गांधी उसकी मालकिन हैं।

राहुल मालिक हैं और बाकी सब नौकर। सपा और बसपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि दिल्ली में दोस्ती, लखनऊ में नूरा कुश्ती का नाटक हो रहा है।

यूपी की ये दोनों पार्टियां जातिवाद और सांप्रदायिकता का जहर खोलकर राजनीति करती हैं।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को अखिलेश की चिंता है और सोनिया हर हाल में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। बसपा वन मैन शो पार्टी है। मजदूर, किसान की बात कोई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


देश आजाद होने के बाद प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने गरीबी हटाओ का नारा दिया और आज उनका परपोता भी इसी नारे को दोहरा रहा है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री की नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी नहीं मनमोहन सिंह देश और कांग्रेस के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed