फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp can field sanjay singh opposite congress in amethi

राहुल के खिलाफ संजय को लड़ाएगी BJP!

Mon, 02 Dec 2013 09:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
bjp can field sanjay singh opposite congress in amethi

लोकसभा चुनाव में अमेठी का चुनाव कांग्रेस-भाजपा की सबसे दिलचस्प जंग में तब्दील हो सकता है। भाजपा अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह को उतारने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ, तो कांग्रेस उपाध्यक्ष को ऐसे विरोधी से मुकाबला करना होगा, जो न केवल जोशीले माने जाते हैं, बल्कि रईस और स्थानीय स्तर पर विवादित नेता की छवि भी रखते हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि संजय सिंह, राहुल के पिता राजीव गांधी के काफी करीबी रहे हैं और फिलहाल कांग्रेस सांसद हैं।

बीजेपी कर रही है बातचीत
ईटी की खबर के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि सुल्तानपुर से कांग्रेस सांसद और अमेठी के 'राजा' कहे जाने वाले संजय सिंह भाजपा की तरफ से राहुल को चुनौती दे सकते हैं। पार्टी की सिंह से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सिंह को संभवतः यह पेशकश भी दी कि अगर वह राहुल के खिलाफ अमेठी से चुनाव हार जाते हैं, तो उन्हें राज्यसभा टिकट दी जाएगी। कांग्रेस नेता ने भी माना है कि उन्हें इस बातचीत की जानकारी है।

संपर्क करने पर संजय सिंह ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं किया गया है।

सियासी करियर के कई रंग
सिंह का सियासी करियर कई बदलाव देख चुका है। सिंह के पिता रणंजय सिंह को नेहरू-गांधी परिवार को अमेठी तक लाने का श्रेय दिया जाता है। लेकिन सिंह ने गांधी परिवार का साथ छोड़ 1988 में वीपी सिंह का दामन थाम लिया था।


दस साल बाद वह फिर कांग्रेस छोड़ गए और भाजपा के लिए सीट जीती। 1999 में वे वाजपेयी की अगुवाई में अमेठी से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े और हार गए।

2003 में दोबारा कांग्रस में आए संजय सिंह सुल्तानपुर से जीते। इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की 22 लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई, जबकि केवल दस भाजपा को मिली।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed