फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp blue print for lok sabha election

लोकसभा चुनाव के लिए BJP की नई रणनीति

Fri, 31 Jan 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 31 Jan 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
bjp blue print for lok sabha election

आम चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की बातों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही मोर्चा को चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा पार्टी ने अपने अन्य फ्रंटल संगठनों को भी चुनाव पूर्व पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की मुहिम से जोड़ने की तैयारी की है। इसी क्रम में किसान मोर्चा को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमलावर होने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

युवा मोर्चा

bjp blue print for lok sabha election

एक फरवरी से देश भर में युवा मोर्चा के बैनर तले ‘युवा जोड़ो’ अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान में पार्टी की उन वोटरों पर खास नजर है जो आने वाले चुनाव में पहली बार वोट करेंगे। इस साल एक जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने का अभियान भी युवा मोर्चा को सौंपा गया है।

इसी के साथ ही मोर्चा को मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन का जिम्मा दिया गया है। इस कार्यक्रम को ‘खेलेगा युवा-जीतेगा भारत’ नाम दिया गया है।

महिला मोर्चा

bjp blue print for lok sabha election

पार्टी मानती है कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होने वाली है। ऐसे में पार्टी की नजर उन महिला मतदाताओं पर है जो तटस्थ हैं और किसी दल विशेष की सदस्य नहीं हैं। महिला मोर्चा को रंगोली सजाने और मेहंदी रचाने का जिम्मा सौंपा गया है।

मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर औरतों के हाथों में कमल के आकार वाली मेहंदी रचेंगी और घरों के बाहर रंगोली सजाएंगी। महिला मोर्चा का कार्यक्रम तो एक जनवरी से शुरू है मगर आम जनता में मोर्चा की टीम अपनी पहचान बना पाने में अब तक नाकाम साबित हुई है।

विज्ञापन

किसान मोर्चा

bjp blue print for lok sabha election

किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने एवं उन्हें सस्ती दर पर बिजली और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत किसान अधिकार दिवस आयोजित किया गया।

आंदोलन के अगले चरण में पूरे देश में 150 स्थानों व प्रदेश में 16 स्थानों पर रेल चक्काजाम की तैयारी है। आंदोलन के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार को एक साथ घेरने और उनकी नीतियों को किसान विरोधी साबित करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed