फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youths abused the police officer at the police station, six arrested

Bijnor News: थाने पर युवकों ने दरोगा से की गाली-गलौज, छह गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youths abused the police officer at the police station, six arrested
स्योहारा में थाने पर हंगामा व दरोगा के साथ गाली गलौच करने के मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पु
स्योहारा (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर रविवार दोपहर में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे का प्रयास हुआ। कब्जा कराने का प्रयास कर रहे कुछ युवकों ने रात दस बजे थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान दरोगा से गाली-गलौज की गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए छह आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में प्रदीप चौहान निवासी मोहल्ला मोटा महादेव बिजनौर, अमित चौहान उर्फ बिल्लू ग्राम खेड़ी थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर, नितिन चौहान निवासी मौजमपुर जैतरा थाना धामपुर, शादान उर्फ भूरी निवासी शेखान स्योहारा, वकील अहमद निवासी शेखान स्योहारा और अजीत राणा निवासी ग्राम दौलताबाद है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में स्योहारा थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौेज की। कस्बा इंचार्ज प्रमोद शर्मा के विरोध करने पर उन्हे मारने तक की धमकी दी और भाग निकले। सूचना पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मुरादाबाद रोड स्थित बंधन मैरिज हॉल के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई। कस्बा इंचार्ज की तहरीर पर सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, बलवा, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को सभी का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed