{"_id":"640a2aa62860478392024e64","slug":"youth-stabbed-to-death-four-arrested-bijnor-news-c-14-1-147173-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, चार गिरफ्तार
Fri, 10 Mar 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।
हल्दौर (बिजनौर)। हल्दौर में एक युवक की रंग खेलने के दौरान हुए विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या किए जाने पर आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे सड़क को जाम किए रखा। पुलिस ने नामजद कराए गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस हत्याकांड के अगले दिन बृहस्पतिवार को भी फिर से करीब आधा घंटा तक सड़क जाम की गई।
बुधवार को हल्दौर के मोहल्ला तोल्लावाला भूड़ निवासी आकाश सैनी (21) पुत्र स्वर्गीय महेश सैनी, भाई विकास और चाचा बबलू के संग होली चौक के पास से गुजर रहा था। तभी होली चौक के पास कुछ लोग रंग लगाने को लेकर आपस में झगड़ा करने लगे। झगड़ा कर रहे लोगों को आकाश सैनी ने समझाने का प्रयास करते हुए उन्हें अपने अपने घर जाने की बात कह दी। समझाने पर आक्रोशित हुए आरोपियों ने उलटे आकाश सैनी पर चाकू से वार कर दिया। आकाश के पेट और गर्दन में चाकू लगे। हमले और मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। विवाद में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। वहां पर मौजूद लोगों ने आसपास के घरों में घुसकर अपनी जान बचाई।
चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुए आकाश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या से गुस्साए पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के सामने पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। जाम लगाने वाली भीड़ ने पास में ही रेलवे ट्रैक को जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
मृतक के भाई विकास सैनी की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला जमनावाला निवासीगण रवि पुत्र बाबू, मोहन पुत्र धर्मवीर, रोहित पुत्र कलवा और अनुज पुत्र भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इनमें एक आरोपी को हत्याकांड के कुछ देर बाद ही पकड़ लिया गया था, बाकी अन्य तीन आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में लिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है ।
दूसरे दिन भी लगाया जाम, बाजार बंद कराने का प्रयास
हल्दौर। आकाश सैनी हत्याकांड को लेकर बुधवार को जाम लगाया गया था। बृहस्पतिवार को भी कुछ लोगों ने बाजार बंद कराते हुए फिर से जाम लगा दिया। मौके पर पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा और मृतक की दो बहनों की शादी में आर्थिक मदद की मांग उठाई। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पिछड़ा मोर्चा वर्ग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करन सैनी, जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, राजवीर सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल सिंह के समक्ष आकाश के परिजनों की उक्त मांगों को शीघ्र पूरा कराएं जाने की मांग को रखा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मृतक के परिजनों को हर संभव मदद कराने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।
सीएम योगी से मिलेंगे
हल्दौर। पिछड़ा मोर्चा वर्ग के करन सैनी, तिलकराज सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने मृतक आकाश के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का निर्णय लिया है।