{"_id":"65edf1a1e0c0fa1b360b8231","slug":"youth-showed-enthusiasm-in-running-hot-air-balloon-and-speed-boat-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120521-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हॉट एयर बैलून और स्पीड बोट चलाने में युवाओं ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हॉट एयर बैलून और स्पीड बोट चलाने में युवाओं ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन
- दो दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स का रविवार को हुआ समापन
- स्पीड बोट का 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। पीली डैम पर पर्यटन बढ़ाने के लिए आयोजित दो दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स का रविवार को समापन हो गया। 200 से ज्यादा लोगों ने स्पोर्ट्स स्की जेट, बनाना राइड, स्पीड बोट का लुत्फ उठाया। स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय लोगों ने हॉट एयर बैलून में बैठकर आसमान से धरती के नजारे देखे।
एडवेंचर स्पोर्ट्स को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। जेट स्की और बनाना राइड का बहुत क्रेज रहा। परिवार के साथ आए लोगों की पहली पसंद स्पीड बोट रही। क्षेत्र में पहली बार हॉट एयर बैलून से सैर करने को लेकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। क्षेत्रीय लोगों ने ऐसे कार्यक्रम बार-बार कराने की मांग की।
इसके अलावा कार्यक्रम के मध्य डीसी मनरेगा आरबी यादव ने विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ दिनेश पाल शर्मा, एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।