{"_id":"666df3672734a260c60de5f4","slug":"youth-riding-tractor-trolley-dies-due-to-collision-with-canter-two-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-125324-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
ट्रैक्टर टॉली सवार सभी लोग अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे
हादसे से गुस्साए लोगों ने कैंटर के चालक से मारपीट की
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 गांव माननगर के समीप शनिवार को कैंटर गाड़ी की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राॅली सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। यह सभी लोग अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे। हादसे से गुस्साए लोगों ने कैंटर के चालक से मारपीट की।
उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के ग्राम गदरपुर निवासी कुछ लोग शनिवार को किसी परिजन की मृत्यु के पश्चात उसकी अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे। अफजलगढ़ थाने के गांव माननगर के समीप पीछे आ रही कैंटर गाड़ी ने उनकी ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गदरपुर निवासी ईशान (14), आनंद सिंह (80) गांव अहमदनगर खानपुरपट्टी निवासी विनोद कुमार (28) घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। उधर, फरीदपुर निवासी कैंटर चालक रोहित पुत्र रामचंद्र प्राकृतिक पेयजल की बोतलें लेकर रुद्रपुर से ऋषिकेश जा रहा था। हादसे से गुस्साए लोगों ने कैंटर चालक से मारपीट की। इसमें वह भी घायल हो गया। उसे राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे भी हायर सेंटर रेफर कर दिया।