फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth murdered by being attacked with iron rod in Salarabad

Bijnor News: सलाराबाद में लोहे की राॅड से वार कर युवक की हत्या

Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by being attacked with iron rod in Salarabad
नजीबाबाद में एक दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर पर काम करता था युवक प्रवेंद्र चाैहान
विज्ञापन

आरोपी अपनी बाइक छोड़कर माैके से हुआ फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने किया हंगामा, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया शांत

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनाैर)। बाइक सवार हमलावरों ने दौलतपुर सुक्खा निवासी 45 वर्षीय पर्वेंद्र चौहान के सिर में लोहे की राॅड मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक को घटनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने हंगामा भी किया।
धामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर सुक्खा निवासी गुड्डू पुत्र चंद्र प्रकाश ने बताया कि उसका भाई पर्वेंद्र चौहान नजीबाबाद में एक दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर पर काम करता था।
विज्ञापन


रविवार देर शाम जब पर्वेंद्र चौहान बाइक से ठाठजट से अपने घर दौलतपुर सुक्खा आ रहा था। गांव सलाराबाद के निकट मंदिर के पास बाइक सार युवकों ने लोहे की राॅड से उस पर हमला कर दिया। राॅड सिर में लगने से उसकी माैके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता लगता ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ फरार हो चुके थे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा शुरू कर दिया।


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने भरोसा दिया है कि पुलिस जल्द आरोपियों का पता निकालकर कार्रवाई करेगी। उधर, युवक की माैत से परिवार में गम का माहाैल था।


प्रवेंद्र के साथ बाइक पर युवक भी साथ थे
परिजनों ने बताया कि बाइक पर प्रवेंद्र के साथ दो युवक भी साथ थे। जब बाइक सवारों ने हमला किया तो दोनों युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने भी परिजनों से उन युवकों के बारे में जानकारी जुटाई है।


कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस का मानना है कि पृथम दृष्टया मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। इसके अलावा परिजनों ने रंजिश होने की बात भी बताई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाइक के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उधर, परिजन रात में ही तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed