फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work on 65-crore drinking water project stalled due to land dispute.

Bijnor News: विवादित जमीन के कारण 65 करोड़ की पेयजल योजना का काम ठप

Sat, 26 Sep 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Work on 65-crore drinking water project stalled due to land dispute.
-जनपद के चार नगर पंचायतों में चल रहा है पेयजल व्यवस्था बनाने का काम
विज्ञापन

-नानौता और बेहट में आ रही जमीन को लेकर समस्या, आगे नहीं बढ़ पा रही योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चार नगर पंचायतों में करीब सवा लाख लोगों को घर-घर पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई 65 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल योजना जमीन के पेंच में फंस गई है। नानौता में सबकुछ फाइनल होने के बाद पता चला कि जमीन विवादित है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, बेहट में अभी तक जमीन ही जल निगम को हैंडओवर नहीं हुई। ऐसे में दोनों स्थानों पर पेयजल योजना का काम ठप हो गया।
दरअसल, छुटमलपुर, बेहट, नानौता और तीतरों नगर पंचायतों में 21,984 घरों यानी करीब सवा लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 65.53 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है। इसके तहत कुल 215 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। तीतरों में काम शुरू हो चुका है। बेहट और नानौता में टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। नानौता में ओवरहेड टैंक के लिए दी गई जमीन की मिट्टी का परीक्षण भी आईआईटी से करा लिया गया है, लेकिन अब पता चला है कि जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में जल निगम अधिकारियों ने नगर पंचायत से संपर्क कर नई जमीन मुहैया कराने की मांग की है। उधर, बेहट में भी अभी तक जमीन जल निगम के हैंडओवर नहीं हुई है, जिसकी वजह से कार्य लटका हुआ है।
विज्ञापन

-- नगर पंचायतें और उनमें होने वाले कार्य
तीतरों नगर पंचायत
-कुल बजट 7.94 करोड़ रुपये
-एक ओवरहेड टैंक बनेगा
-तीन नए ट्यूबवेल, तीन नए पंप हाउस, तीन नए पंपिंग प्लांट और तीन पुराने पंपिंग प्लांट सुधारे जाएंगे
-20.98 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछेगी
-2,761 घरेलू कनेक्शन (2,484 नए और 277 पुराने)
------

बेहट नगर पंचायत
-कुल बजट 13.65 करोड़ रुपये
-एक ओवरहेड टैंक बनेंगे
-तीन ट्यूबवेल, तीन पंप हाउस और तीन पंपिंग हाउस
-53.06 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-5,323 घरेलू कनेक्शन (3,991 नए और 1,332 पुराने)
-- छुटमलपुर नगर पंचायत
-कुल बजट 23.68 करोड़ रुपये
-दो ओवरहेड टैंक बनेंगे
-सात ट्यूबवेल, सात पंप हाउस और सात पंपिंग प्लांट लगेंगे
-72.75 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-6,684 घरेलू कनेक्शन (4,771 नए और 1,913 पुराने)
नानौता नगर पंचायत
-कुल बजट 20.26 करोड़ रुपये
-दो ओवरहेड टैंक बनेंगे
-आठ ट्यूबवेल, आठ पंप हाउस और आठ पंपिंग प्लांट लगेंगे
-59.61 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी -7,216 घरेलू कनेक्शन (4,576 नए और 2,640 पुराने)
------

नानौता नगर पंचायत नई जमीन मुहैया कराने को तैयार हैं, जो जल्द ही मिलने की उम्मीद है। बेहट में भी जमीन फाइनल है, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई बाकी हैं, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। - रुचिन यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed