फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excavation at Bankhala Mosque complex reveals slab, likely well beneath

Bijnor News: बनखला मस्जिद परिसर में खोदाई में मिला स्लैब, नीचे कुआं होने की संभावना

Sat, 26 Sep 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Excavation at Bankhala Mosque complex reveals slab, likely well beneath
कोतवाली देहात के ग्राम बनखला में मस्जिद में खुदाई करते लोग। स्रोत ग्रामीण
कोतवाली देहात। बनखला गांव की मस्जिद में प्राचीन कुएं पर बने शौचालय और बाथरूम को तोड़ने के बाद शुक्रवार को लगभग तीन फीट गहरी खोदाई की गई। खोदाई के दौरान नीचे एक सीमेंटेड स्लैब मिला है। संभावना जताई जा रही है कि इस स्लैब के नीचे प्राचीन कुआं है, जिसे स्लैब डालकर पाट दिया गया। शिकायतकर्ता अशोक त्यागी ने और गहराई खोदाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते आठ सितंबर को लक्खूवाला ग्राम पंचायत के गांव बनखला में मस्जिद के नीचे प्राचीन कुआं होने के संबंध में शिकायत डीएम और एसपी से की गई थी। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की थी। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष दीक्षित त्यागी ने मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान कर दिया था। इसे देखते हुए बीते मंगलवार को बनखला गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया था। हालांकि पाठ का कार्यक्रम प्रशासन की ओर से जांच का आश्वासन मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इससे पहले 18 सितंबर को ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि कुआं दशकों पुराना है और वर्ष 1966 के राजस्व रिकॉर्ड में उसका उल्लेख है। उनका आरोप था कि 2014 में मस्जिद निर्माण के दौरान कुएं को परिसर में शामिल कर लिया गया। इसके बाद 22 सितंबर को एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार और सीओ राजेश सोलंकी ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ मस्जिद का निरीक्षण किया। मौके पर खोदाई कराकर जांच कराने की संभावना भी जताई थी। 23 सितंबर की रात्रि मस्जिद कमेटी ने शौचालय और स्नानागार को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया। कुएं को मस्जिद परिसर से बाहर करने के लिए दीवार भी तोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिद परिसर में तोड़े गए शौचालय और बाथरूम के नीचे की खोदाई कराई गई। खोदाई के दौरान करीब तीन फीट गहराई पर सीमेंट का मोटा स्लैब मिला है। माना जा रहा है कि प्राचीन कुएं को इस स्लैब से पाट दिया गया। शिकायतकर्ता अशोक त्यागी ने बताया कि जिस स्थान पर स्लैब मिला है वहीं पर और खोदाई कराई जानी चाहिए। प्राचीन कुआं इसी स्थान पर मिलेगा। उधर, मस्जिद कमेटी के फहीम अहमद ने बताया कि करीब तीन फीट खोदाई में कोई कुआं नहीं मिला है।

कुएं की जो शिकायत की गई थी, उसे दूसरे पक्ष ने मान लिया और खुद निर्माण तोड़कर हटा लिया है। दोनों पक्षों में अब सहमति बन चुकी है। अब प्रशासन की ओर से किसी रिपोर्ट की कोई जरूरत नहीं रह गई। --प्रिंस कुमार, एसडीएम नगीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed