फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth killed, three injured in road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 20 Apr 2026 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, three injured in road accident
धामपुर। नूरपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार नींदडू निवासी 21 वर्षीय युवक कैफ की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कैफ पुत्र इस्लामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सूफियान, समीर और उज्जैब को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कैफ मूल रूप से नींदडू का रहने वाला था लेकिन वह अपनी खाला के यहां शेरकोट में रहता था। कैफ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए धामपुर आया था जहां सड़क हादसे का शिकार बन गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ अभय कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर घटना को जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed