{"_id":"61f6c63a290c826eca780d6d","slug":"youth-killed-in-accident-wife-and-son-injured-bijnor-news-mrt575212545","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल
नूरपुर। तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
गांव रहटा बिल्लौच निवासी रियासत (40) पत्नी रोशनजहां और पुत्र अयान के साथ बाइक से स्योहारा अपनी ससुराल जा रहा था। गांव ढीकली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिजनौर में उपचार के दौरान रियासत की मौत हो गई, जबकि रोशनजहां व पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना के विरोध में परिजनों ने स्योहारा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किया, लेकिन परिजन चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ चांदपुर शुभ सूचित ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।