{"_id":"628a7f1ba571390b794f814b","slug":"youth-dies-in-tractor-trolley-and-bike-collision-dhampur-news-mrt5897317124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

हरेवली। हरेवली-रामगंगा बैराज मार्ग पर स्थित गन्ना पावर कोल्हू के समीप शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने से बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
अफजलगढ़ के गांव शाहजहांपुर निवासी दिनेश कुमार (28) पुत्र विजयपाल, विपिन पुत्र मदन सिंह, राजीव पुत्र राजेंद्र सिंह शनिवार देर रात जब बाइक से अपने घर हरेवली आ रहे थे, तब इस दौरान हरेवली रामगंगा बैराज पर स्थित पावर कोल्हू के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और उनकी बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन व राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए धामपुर सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि इस दौरान चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।