{"_id":"6112c18f8ebc3e7593212331","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-farm-bijnor-news-mrt5512576200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव
हल्दौर। गांव सोतखेड़ी के जंगल में एक ईख के खेत के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शनाख्त गांव शरीफपुर निवासी एक युवक के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
गांव सोतखेड़ी के जंगल में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे गांव का एक किसान अपने ईख के खेत की पानी की नाली की मरम्मत करने जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान उसे खेत के पास करीब ( 35 ) एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। किसान की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक ने पैंट शर्ट पहन रखी थी। उसके पास एक प्लास्टिक की बोतल का ढक्कन और एक खाली पानी की बोतल पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुई मृतक की फोटो से मृतक की पत्नी गांव शरीफपुर निवासी रुक्मिणी ने अपने पति जावेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में की।