{"_id":"60cb8bb88ebc3e33212452d9","slug":"youth-dies-in-bike-car-collision-bijnor-news-mrt543216512","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-कार की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-कार की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
बाइक-कार की भिड़ंत में युवक की मौत
हल्दौर। गोलबाग के निकट बाइक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी गौरव कुमार (31) बृहस्पतिवार शाम बाइक पर सवार होकर मोहल्ले के ही अपने साथी आकाश के साथ हल्दौर की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलबाग के निकट नूरपुर की ओर से बिजनौर जा रही स्विफ्ट कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गौरव की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।