{"_id":"655e41c2ffb175febb0f702e","slug":"youth-dies-in-badhapur-police-custody-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-14680-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बढ़ापुर पुलिस की हिरासत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बढ़ापुर पुलिस की हिरासत में युवक की मौत
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची उसकी पत्नी व पुलिस
-युवक के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया था मारपीट का केस
-थाने में हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
- परिजनों का आरोप, थाने में ही हुई मौत, चोट के भी निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर/बिजनौर। पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। युवक के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। उधर, पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों की मौजूदगी में ही युवक को अस्पताल ले जाया गया था।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहलीपुर कोटरा की रहने वाली सरिता ने 12 नवंबर को पति नीटू (35) पुत्र प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसका पति नीटू बाहर रहकर ट्रक ड्राइवरी करता है। वह जब भी घर आता है तो मारपीट करता है। 11 नवंबर को नीटू ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की तो आरोपी घर से फरार हो गया।
मंगलवार की शाम नीटू गांव में पहुंचा। पत्नी सरिता ने पुलिस को फोन करके खबर दी। करीब साढ़े छह बजे बढ़ापुर पुलिस नीटू को पकड़कर थाने ले गई। बुधवार की तड़के करीब पांच बजे उसकी तबीयत खराब होने पर नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी का कहना है कि नीटू ने बहुत अधिक शराब पी रखी थी और किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। वहीं, पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे मृतक के पिता प्रताप और चाचा ने बताया कि पुलिस नीटू को शाम साढ़े छह बजे घर से पकड़कर ले गई थी। थाने में उसकी मौत हुई है, बुधवार की सुबह आठ बजे उन्हें जानकारी दी गई कि नीटू की हालत खराब है और आईसीयू में भर्ती है। आरोप लगाया कि नीटू के शव पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एसपी बोले, पुलिस हिरासत में नहीं हुई मौत
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि युवक की पत्नी ने कॉल करके बोला था कि वह जान से मार डालेगा। इस पर पुलिस गांव पहुंची थी। उस समय नीटू ने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसे वहीं छोड़ दिया था। बुधवार की सबुह हालत बिगड़ने पर पुलिस फिर गांव पहुंची थी। उसे गांव वालों की मौजूदगी में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शव का डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है, वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। शराब की दुर्गंध आना रिपोर्ट में आया है। जहर के सेवन और शराब की पुष्टि के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। .