फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies in accident, three women injured

हादसे में युवक की मौत, तीन युवतियां घायल

Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, three women injured
हादसे में युवक की मौत, तीन युवतियां घायल
विज्ञापन

धामपुर। ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक ने एक अन्य स्कूटी सवार दो युवतियों को साइड़ मार दी। जिससे स्कूटी सवार दोनों युवतियां भी घायल हो गईं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

अफजलगढ़ थाने के गांव भूतपुरी निवासी पीतांबर सिंह पुत्र बिहारी सिंह (26 साल ) अपने साथ गांव सुहागपुर निवासी युवती प्रीति को साथ शीला टाकिज की ओर जा रहा था। जब वह मुरादाबाद मार्ग पर कांशीराम आवास विकास कालोनी के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें पीतांबर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रीति गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया आर सामने से आ रही स्कूटी सवार दो युवतियों को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवतियां धामपुर निवासी जाह्नवी और कांठ निवासी सुरभि घायल हो गईं। मृतक पीतांबर के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed