{"_id":"612688038ebc3e7a1c7a8f26","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-in-village-matouraman-dhampur-news-mrt55332922","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मटौरामान में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मटौरामान में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
गांव मटौरा में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। क्षेत्र के गांव मटौरामान में जंगल में हाईटेंशन बिजली के तारों की करंट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया गया कि हादसा तब हुआ जब युवक बुुधवार को पशुओं के चारे के लिए जंगल से सिर पर घास की गड्डी रखकर घर आ रहा था तभी नीचे लटके बिजली के जर्जर तारों से घास की गड्डी तारों से टकरा गई। परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने शव को उठने नहीं दिया। उनका कहना था कि जब तक विद्युत निगम की ओर से मृतक के परिजनों को बतौर मुआवजा 10 लाख रुपये नहीं दिए जाते और जर्जर तारों को नहीं बदला जाता है तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मटौरामान गांव के प्रधान अवधेश कुमार, पूर्व प्रधान अतीक अहमद, भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव के जंगल में हाईटेंशन बिजली के जर्जर तार जमीन को छू रहे हैं। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को तार बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया गया। यह उसी का परिणाम है कि उनके गांव का 19 वर्षीय विक्रांत पुत्र जगदीश हाईटेंशन बिजली के जर्जर तारों की करंट में आने से भेंट चढ़ गया। आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी शाम तक विद्युत निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी पीड़ित परिवार के लोगों को आंसू तक पोछने नहीं पहुंचा। सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर इसका विरोध किया। कोतवाल जीत सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि यदि निगम के अधिकारियों ने पहले ही बिजली के जर्जर तारों को बदल दिया होता तो यह दुखद घटना न होती।
मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा: एक्सईएन
विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मुआवजे के मामले में जो भी नियमानुसार होगा। दिलाने का पूरा प्रयास होगा। हाईटेंशन बिजली लाइन के जर्जर तारों को भी बदलवाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के जेई और एई को मौके पर भेजा गया है।