{"_id":"64e65448425fa2b5c8001154","slug":"youth-dies-after-coming-under-the-grip-of-high-tension-line-in-shivala-kalan-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9594-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिवाला कलां- हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिवाला कलां- हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
Thu, 24 Aug 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
-शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, मुआवजे की रखी मांग
शिवाला कलां। गांव फीना में मकान की छत से जा रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ चांदपुर ने सरकार द्वारा मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
बताया गया कि गांव फीना निवासी जगदीश सिंह के मकान के ऊपर हाई टेंशन लाइन जा रही है। वर्षा के दौरान जगदीश का बेटा अरुण कुमार (22) छत को ठीक कर रहा था। उसी समय वह हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीण शव को लेकर फीना बिजली घर पहुंचे। जहां बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को देखकर भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को नूरपुर अमरोहा-मार्ग बस स्टैंड के सामने रखकर जाम लगाते हुए बिजली विभाग से आबादी के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन को हटवाने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा मुआवजा दिलाने की मांग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। सीओ चांदपुर सर्वन कुमार ने मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया।