फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth demonstrated creative art in the fair

नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कॉलेज मेला आयोजित

Sat, 15 Feb 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth demonstrated creative art in the fair
नजीबाबाद के नार्थ इंडिया ग्रुप कॉलेजेज में विजेता विद्यार्थियों के साथ प्रबंधक अवनीश अग्रवाल। - फोटो : NAZIBABAD
मेले में युवाओं ने किया सृजनात्मक कला का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में सामाजिक सद्भाव एवं युवाओं की सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज मेला आयोजित किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से निशांत चौहान को प्रथम, चंदन कुमार को द्वितीय और जितेंद्र कौर को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित कॉलेज मेला का मुख्य अतिथि एसडीएम संगीता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, खेल तथा स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल लगाकर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। जसंवत सिंह के संचालन में गीत, नृत्य, नाटक सहित सांस्कृतिक पेश कर विद्यार्थियों ने मन मोह लिया। निर्णायक मंडल की अदिति अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, डॉ.राखी अग्रवाल, सिमरन ने लकी ड्रा निकालकर विजेताओं की घोषणा की। बीटेक के छात्र निशांत चौहान ने प्रथम, पालीटेक्निक के छात्र चंदन कुमार ने द्वितीय और होम साइंस की छात्रा जितेंद्र कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed