{"_id":"5e39b3fa8ebc3ee5a243ae2f","slug":"young-man-caught-stealing-a-check-from-a-bank-and-cashing-it-bijnor-news-mrt467264271","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से चेक चुराकर कैश कराते हुए युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से चेक चुराकर कैश कराते हुए युवक पकड़ा
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। बैंक से चेक चुराकर नाम बदलकर कैश कराने के दौरान एक युवक को पकड़ा गया है।
नहटौर के स्थानीय बैंक पीएनबी की शाखा का यह मामला है। बैंक प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वैभव गोयल के नाम का एक लाख रुपये का चेक पर नाम कटिंग करते हुए एक युवक कैश कराने के लिए काउंटर पर आया था। चेक में कटिंग होने पर शक होते ही जांच पड़ताल शुरू की गई। बताया कि उसने काउंटर पर से यह चेक बैंक कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर चुराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके जेब से कई चेक बरामद किए। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। बैंक प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है।