{"_id":"69819bf18d1fa40ccc01a3f9","slug":"young-man-body-found-in-ganga-khadar-area-in-bijnor-scooter-recovered-nearby-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: गंगा खादर क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पास में पड़ी मिली स्कूटी, कल शाम से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: गंगा खादर क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पास में पड़ी मिली स्कूटी, कल शाम से था लापता
Tue, 03 Feb 2026 12:32 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:32 PM IST
सार
बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र के गंगा खादर इलाके में गांव मड्डियो निवासी युवक का शव मिला। युवक सोमवार शाम से लापता था और शव के पास उसकी स्कूटी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में गांव मड्डियो (कोटसराय) निवासी 25 वर्षीय कार्मेंद्र सोमवार की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने नांगल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
रातभर होती रही तलाश
गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर गंगा खादर क्षेत्र में पूरी रात तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: दिन निकलते ही मुठभेड़, मोती कारोबारी के घर डकैती के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
तड़के मिला शव, पास में स्कूटी
मंगलवार सुबह गंगा खादर क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
शव से कुछ दूरी पर युवक की स्कूटी भी पड़ी मिली। स्कूटी के पास बीयर की खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ है।
परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत को लेकर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।