{"_id":"6204084f5284a9091e734d02","slug":"yogi-in-nagina-akhilesh-jayant-will-stay-in-bijnor-bijnor-news-mrt5764289175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना में योगी, बिजनौर में रहेंगे अखिलेश-जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना में योगी, बिजनौर में रहेंगे अखिलेश-जयंत
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। सीएम योगी आज नगीना आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 12 दिनों के भीतर सीएम जिले में तीसरी बार आ रहे हैं। वहीं, बिजनौर सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के लिए अखिलेश और चौधरी जयंत सिंह भी बिजनौर में रहेंगे।
भाजपा के जिला कार्यक्रम प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे नगीना में रामलीला बाग के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी का हेलिकॉप्टर लाला राधेश्याम अकादमी के मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री धामपुर रोड पर स्थित रामलीला बाग मैदान में पहुंचेंगे। बुधवार को दिनभर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ट्रायल किया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, विशाल अग्रवाल, डॉक्टर भूपेश चौहान, अमित गुप्ता आदि तैयारियों का जायजा लेते रहे। बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आज 11 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।