{"_id":"5e8761148ebc3e774e1128b7","slug":"yoga-and-pranayama-can-increase-immunity-nazibabad-news-mrt4763693150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर विजय के लिए जीवन जीने की कला पर दे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर विजय के लिए जीवन जीने की कला पर दे ध्यान
विज्ञापन
नजीबाबाद- योग शिक्षक अरूण राजपूत।
- फोटो : NAZIBABAD
योग और प्राणायाम से बढ़ा सकते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता
नजीबाबाद। जीवन जीने की अपनी कला है। शरीर में रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग, प्राणायाम और सांस से जुड़ी क्रियाएं कारगर साबित होती हैं। लॉकडाउन के दौरान फुर्सत में कोरोना से जंग जीतने के योग, प्राणायाम और व्यायाम सर्वोत्तम क्रियाएं हैं।
योग शिक्षक अरुण राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रभाव रोकने के लिए शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना जरूरी है। प्रात: और शाम योग के माध्यम से शरीर को निरोग रखा जा सकता है।
आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका मिथलेश अग्रवाल का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान घर पर रह कर मन और शरीर को स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने के लिए अध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर के अध्यात्म संदेश को व्यवहार में लाएं। प्राणायाम क्रियाएं स्वयं करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। ऐसा करने से कोरोना पर जंग आसानी से जीती जा सकती है।
विज्ञापन
साहू जैन कॉलेज के व्यायाम शिक्षक डा. गुरुप्रीत सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान कामकाजी लोग घर पर रह कर अक्सर तनाव महसूस करते हैं। नकारात्मक सोच उत्पन्न होती है। कोरोना का भय खत्म करने और सकारात्मक सोच बनाकर कोरोना पर विजय के लिए रोजाना घर पर ही व्यायाम का अभ्यास करें।

शिक्षिका मिथलेश अग्रवाल।- फोटो : NAZIBABAD

व्यायाम शिक्षक गुरप्रीत सिंह।- फोटो : NAZIBABAD