फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Xen is the water level of the survey

एक्सईएन ने वाटर लेवल का किया सर्वे

Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Xen is the water level of the survey
कॉलोनी विकसित करने को लेकर विचार-विमर्श करते एक्सईएन। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में आवास विकास कॉलोनी निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आवास विकास परिषद के एक्सईएन ने नजीबाबाद पहुंचकर कॉलोनी निर्माण के लिए वाटर लेवल के निर्धारण का जायजा लिया। छह माह के भीतर आवास विकास के लिए लॉटरी प्रक्रिया पर आधारित बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

नगरवासियों को जल्द भव्य आवास विकास कॉलोनी का तोहफा मिलेगा। कोटद्वार मार्ग पर मंडी समिति के निकट 11 हेक्टेयर भूमि में निर्मित कॉलोनी के निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आवास विकास मुरादाबाद के एक्सईएन एवी सिंह ने बृहस्पतिवार को आवास विकास के लिए अधिगृहीत भूमि के वाटर लेवल निर्धारण प्रक्रिया का अध्ययन किया। एक्सईएन ने बताया कि कॉलोनी को         जलभराव से सुरक्षित रहने, कॉलोनी की जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे प्रक्रिया जारी है। जल्द ही आवास  विकास कॉलोनी चारदीवारी का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


मकान और आवासीय प्लॉट मिलेंगे
आवास विकास कॉलोनी में लॉन और किचन सहित एक और दो कमरों के 346 मकान और 239 आवासीय प्लॉट पंजीकरण के बाद लॉटरी के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। एक्सईएन एवी सिंह के अनुसार एक कमरे का मकान 40 वर्ग मीटर तथा दो कमरों का मकान 60 वर्ग मीटर में होगा। आवासीय प्लॉट न्यूनतम 72 वर्ग मीटर तथा अधिकतम 257 वर्ग मीटर के होंगे। पांच वर्ष में आवास निर्मित कराने अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीना को भी मिलेगी आवास विकास कॉलोनी
नगीना कताई मिल द्वारा 24 एकड़ भूमि आवास विकास कॉलोनी को देने के प्रस्ताव के बाद आवास विकास परिषद ने नगीना में कॉलोनी निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी है। आवास विकास परिषद की लखनऊ, मुरादाबाद टीमों के स्थलीय निरीक्षण के बाद कॉलोनी निर्माण के लिए आवास विकास परिषद के लखनऊ मुख्यालय पर फाइल पहुंच चुकी है। जल्द नगीना वासियों को आवास विकास कॉलोनी का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed