फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wrote home for sale on the walls

दीवारों पर लिखा घर बिकाऊ है

Thu, 08 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के मोहल्ला जोशियान के लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस-प्रशासन  के खिलाफ मोहल्ले में ही जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब मोहल्लेवासी अपने घरों को बेच कर कहीं और जाना चाहते हैं। उन्होंने एसडीएम व सीओ के सामने ही अपने घरों के बाहर दीवारों पर घर बिकाऊ है लिख डाला। मोहल्ले के मंदिर पर भी उनका अधिकार नहीं है यह भी लिख दिया। हालांकि एसडीएम और सीओ ने मोहल्लेवासियों को समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास किया। देर रात तक प्रदर्शनकारी धर्मस्थल प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले मोहल्ला जोशियान में मामूली विवाद में दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए थे। एक विशेष संप्रदाय के लोगों ने मोहल्ले में धर्मस्थल पर पथराव किया था। मोहल्लेवासियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट भी की थी। इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने विशेष संप्रदाय के एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन आरोपियों का चालान कर दिया था। सभी आरोपियों की बृहस्पतिवार को जमानत हो गई। इससे लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


शाम को  मोहल्ला जोशियान के लोग फिर धर्मस्थल पर एकत्र हुए। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रदर्शनकारी दीपक जोशी, रवि जोशी, मनोज जोशी, मुकेश जोशी का कहना है कि ऐसे में अब उनका मोहल्ले में रह पाना संभव नहीं है। पुलिस प्रशासन आरोपियों को संरक्षण दे रहा है। ऐसे में अधिकांश परिवार के लोगों ने अपने घरों के बाहर दीवारों पर लिख दिया कि यह मकान बिकाऊ है। लोगों ने धर्मस्थल पर भी लिख दिया कि इस पर अब हमारा कोई अधिकार नहीं।  प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा था। चालान केवल तीन का हुआ है। एक आरोपी पुलिस ने पकड़ कर किसके आदेश पर छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस की क्या खता: सीओ ः सीओ अशोक यादव ने अपने हाथ में पुलिस में दर्ज रिपोर्ट की छाया प्रति को हिलाते हुए कहा कि कौन कहता है कि पुलिस ने धाराओं को कम लगा आरोपियों का चालान किया है। अधिक से अधिक धाराओं में आरोपियों का चालान हुआ था। इसमें पुलिस की क्या खता है। उन्होंने लगे आरोपों को गलत बताया। एसडीएम का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने पूरा काम किया है। कोई कमी नहीं छोड़ी है। उनका हंगामा करना निराधार है। शांति बनाए रखे लोग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed