{"_id":"61d33d45c9b1da56050bf4ea","slug":"wrestling-final-match-was-tied-nazibabad-news-mrt5719654123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती का फाइनल मुकाबला बराबरी पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती का फाइनल मुकाबला बराबरी पर रहा
विज्ञापन
नांगलसोती के गांव चमरौला में कुश्ती में दांव लगाते पहलवान।
- फोटो : NAZIBABAD
कुश्ती का फाइनल मुकाबला बराबरी पर रहा
नांगलसोती। प्यारे सिंह की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला मुजफ्फनगर के गोगी और गाजियाबाद के पहलवान यतेंद्र के बीच बराबरी पर छूटा।
गांव चमरौला में आयोजित दो दिवसीय आल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन 20 पहलवानों के बीच मुकाबले खेले गए। मुकाबले में छपरौली के शादाब ने दिल्ली के अमित को चित किया, यतेंद्र पहलवान ने सागर पहलवान को चित किया, कुरुक्षेत्र के अंकुश पहलवान ने रिंकू पहलवान को, गाजियाबाद के बादल पहलवान ने बिजनौर के अमन पहलवान को और गोगी पहलवान ने शादाब को चित करके अगले राउंड में प्रवेश किया।
तीसरे राउंड में रामराज के गोगी पहलवान ने अंकुश को चित करके, यतेंद्र पहलवान ने बादल पहलवान को चित करके और शादाब ने बाई द्वारा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में गोगी ने शादाब को हराकर और यतेंद्र बमैटा ने बाई द्वारा फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर के गोगी और गाजियाबाद के यतेंद्र के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच एक घंटा 20 मिनट तक कुश्ती चली, लेकिन कोई भी पहलवान एक दूसरे से नहीं हारा। दोनों पहलवानों की सहमति से मुकाबला बराबर पर घोषित कर दिया गया। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने दोनों पहलवानों को नकदी देकर सम्मानित किया।