फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers should gear up to achieve Mission 2022: Moolchand Chauhan

मिशन 2022 फतेह के लिए कार्यकर्ता चुनावी मैदान में कमर कस उतरें: मूलचंद चौहान

Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Workers should gear up to achieve Mission 2022: Moolchand Chauhan
मिशन 2022 फतह के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: मूलचंद चौहान
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2022 को हर हाल में जीतने के लिए चुनावी मैदान में कमर कस कर उतरने की अपील की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता हर मतदाता के द्वार पर जाकर उनसे संपर्क करें। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में आम लोगों को जानकारी दें भाजपा को सत्ता से बाहर करने को सपा का साथ दें।
गांव नौरंगाबाद में सपा कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत कर सक्रिय करने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी दुखी है। आम लोगों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। सत्ता पक्ष के लोग आम लोगों का समस्या निदान के नाम पर उत्पीड़न एवं शोषण कर रहे हैं। उनकी जमीनों को हड़प रहे हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। बगैर रिश्वत के सरकारी कार्यालयों में काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर साल 2022 के चुनाव में पूरी तरह से मेहनत कर हर हाल में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बहुमत के साथ प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। बैठक में मुस्तकीम, गुल मोहम्मद, मोहम्मद आसिफ, शाहबुद्दीन, उस्मान, नदीम, मुदस्सर, शोएब, जावेद, नसीम राणा, अरमान अली प्रधान, इमरान आदि रहे। संचालन नगर अध्यक्ष नसीम राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed