फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers of Safai Mazdoor Sangh submitted mass resignation

Bijnor News: सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा

Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Workers of Safai Mazdoor Sangh submitted mass resignation
अफजलगढ़। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा अफजलगढ़ के कार्यकर्ताओं ने संघ के जिलाध्यक्ष को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपा तथा संघ की सदस्यता से अलग होने की बात कही। सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ता अमर कुमार, रंजीत सिंह, ओमप्रकाश, सोनाली, अनीता, दलीप, विनोद, गौतम पंवार, मनोज पंवार, आकाश कुमार, बंटी, संपतलाल, रचना, प्रीति, बबलू, मंजू आदि ने अध्यक्ष को भेजे पत्र में बताया कि वह सभी नगर पालिका परिषद में कार्यरत हैं। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा अफजलगढ़ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा मनमानी की जा रही है। उनके द्वारा कर्मचारी की परेशानी को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों से रंजिश निकाली जा रही है। नगर पालिका में ठेके की भर्ती में भी इनके द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। ठेके की भर्ती में अपने घर परिवार के लोगों को रखवाया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि यूनियन की कार्यशैली व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की मनमानी से कर्मचारी आहत हैं। पत्र में सभी सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य पद से सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने तथा यूनियन से पूर्ण रूप से अलग होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed