{"_id":"5e822e098ebc3e78dc77762b","slug":"workers-coming-from-outside-in-shelter-nazibabad-news-mrt475905526","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रयस्थल में ठहराए बाहर से आने वाले श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रयस्थल में ठहराए बाहर से आने वाले श्रमिक
विज्ञापन
नजीबाबाद के कोटद्वार मार्ग पर जरूरतमदों को राशन किट देतीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
आश्रयस्थल में ठहराए बाहर से आने वाले श्रमिक
नजीबाबाद। प्रशासन ने श्रमिकों और आम लोगों के पलायन को रोककर लॉक डाउन का पालन करने के लिए उत्तराखंड से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी हैं। सीओ के नेेतृत्व में की गई कार्रवाई से नगर सीमा में श्रमिकों के आने का सिलसिला थम गया। सीओ प्रवीन कुमार सिंह ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भागूवाला पुलिस चौकी, कोटद्वार मार्ग पर जाफराबाद पुलिस चौकी को उत्तराखंड सीमा से नगर में वाहनों के प्रवेश और श्रमिकों के आने से रोकने के सख्त निर्देश दिए।
एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान नगर सीमा में प्रवेश करने वाले श्रमिकों के लिए आश्रयस्थल चिह्नित किए हैं। नगर सीमा से लगे राजाचतर सिंह इंटर कॉलेज के चार कमरों को प्रशासन ने मुख्य आश्रय स्थल बनाने का फैसला लिया है। नजीबाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट बनीं दुुकानों के अतिरिक्त, नगरपचांयत जलालाबाद और किरतपुर आश्रयस्थल बनाया गया है। एसडीएम ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को कोटद्वार मार्ग पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। सीओ ने पुलिस टीम के साथ तहसील के सामने रह रहे परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान दिशा जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के डॉ. जुनैद अंसारी और सरदार जीवन सिंह नेतृत्व में श्रमिकों को भोजन वितरित किया।
एसडीएम ने कहा नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
नजीबाबाद। प्रशासन ने नजीबाबाद डिपो परिसर पहुंचे मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर के श्रमिकों और मदरसे के बच्चों को दो बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए भेजा। एसडीएम संगीता ने रोडवेज डिपो अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के चलते अब किसी दिशा में भी श्रमिकों के लिए रोडवेज न लगाई जाएं।