फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work courageously in adversity: DM

विपरित परिस्थिति में लें हिम्मत से काम:डीएम

Mon, 02 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Work courageously in adversity: DM
बिजनौर में जीजीआईसी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यशाला में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : BIJNOR
विपरीत परिस्थिति में लें हिम्मत से काम : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें शिक्षा और अनुशासन होना नितांत आवश्यक है। शिक्षा और अनुशासन से मन की शक्ति को बल प्राप्त होता है, जो शारीरिक शक्ति से अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली होता है।
जीजीआईसी में हुई पुलिस स्टूडेंट कार्यशाला में डीएम ने कहा कि अपराध व कुरीतियों को उनके बारे में जानकारी लेकर ही खत्म किया जा सकता है। विद्यार्थियों को संविधान व दंड विधान की भी जानकारी होनी चाहिए। यह आसानी से इंटरनेट से ली जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर बताए। डीएम ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को युवा खत्म करेंगे। क्योंकि युवा पीढ़ी जान चुकी है कि यह देश, समाज और मानवता के लिए अभिशाप है।
विज्ञापन

एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी खासतौर से छात्राएं हेल्पलाइन नंबर याद रखें। कोई भी विपरीत परिस्थिति हो, तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, पुलिस तुरंत मदद करेगी। कहा कि अपने आसपास भी कहीं पर महिला उत्पीड़न होता देखें तो तुरंत पुलिस को कॉल कर सूचना दें। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, स्टूडेंट पुलिस कैडेट की नोडल अधिकारी अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में जीजीआईसी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यशाला को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय।

बिजनौर में जीजीआईसी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यशाला को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed