{"_id":"601af4a08ebc3ed2866304f2","slug":"work-boycott-in-protest-against-privatization-of-electricity-bijnor-news-mrt52362041","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
बिजनौर में बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार
बिजनौर। जिले के विद्युत निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता के दफ्तर पर धरना दिया है। इसके चलते विद्युत निगम कार्यालय में दिनभर कामकाज ठप रहा।
जिले के विद्युत इंजीनियर तथा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर एसई दफ्तर पर इकट्ठा हुए। कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। कार्य बहिष्कार से दफ्तर के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा। बिजली बिल आदि की शिकायत लेकर आए उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा। बताया कि मांगों में बिजली का निजीकरण रोकना, इलेक्ट्रिक संशोधन बिल 2020 वापस लेना, पुरानी पेंशन की बहाली, कर्मचारियों की नियमित भर्ती आदि शामिल हैं। इंजीनियर पंकज शर्मा की अध्यक्षता तथा मोहम्मद अफजल के संचालन में चले धरने में इंजीनियर जेके गुप्ता, कुंवर शर्मा, नागार्जुन, कुलदीप कुमार, अमित गौड़, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।