फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women's group will prepare 120 lakh sugarcane plants

बिजनौर: महिला समूह तैयार करेंगी 120 लाख गन्ना पौध

Thu, 09 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Women's group will prepare 120 lakh sugarcane plants
बिजनौर के ईस्सापुर में गन्ने की पौध तैयार महिला समूह की कार्यकर्ता।
जिले के 195 महिला समूह जुड़ी महिलाओं को मिल रहा रोजगार
विज्ञापन


फोटो-1

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। बसंतकालीन बुवाई के लिए गन्ना विभाग 195 महिला समूह से 120 लाख पौध तैयार करा रहा है। इससे किसानों को बीज और महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

जिले में 250 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना होता है। जिले में करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा गन्ना बुवाई बसंतकालीन यानी 15 फरवरी से अप्रैल की अंतिम तिथि तक होती। गन्ना विभाग महिला समूहों से सिंगल बड और बड़ चिप विधि गन्ने की पौध तैयार करा रहा है। इस बार 120 लाख पौध तैयार का समूहों को लक्ष्य दिया है। इन समूहों ने उन्नतशील गन्ना बीज की करीब 40 प्रतिशत पौध तैयार कर ली है।

-महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अवीनाश तिवारी ने बताया ग्रामीण अंचल की महिलाएं समूह बनाकर पौध तैयार कर रही हैं, इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को गांव में रोजगार मिल रहा है और वे आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन


-समूह को पचास प्रतिशत मिलता अनुदान

गन्ने की पौध तैयार करने पर महिला समूह को पचास प्रतिशत अनुदान विभाग से दिया जाता है। सिंगल बड विधि की एक पौध बिक्री करने पर महिला समूह को 1.30 पैसे किसान देते हैं और इतनी धनराशि गन्ना विभाग अनुदान के रूप में देता है। साथ ही समूहों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed