फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women worship Holika

महिलाओं ने की होलिका की पूजा-अर्चना

Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women worship Holika
महिलाओं ने की होलिका की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

बिजनौर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जगह होली बनाई गई। महिलाओं ने होलिका स्थलों पर पहुंचकर मैया का विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही होलिका मैया से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की गई।

वैसे तो रंग एकादशी से ही होलिका दहन स्थलों पर होली रखनी शुरू हो जाती है। बिजनौर में सिविल लाइन, पालिका चौराहा, शीलकुंज, महादेवपुरम, आवास-विकास, गीतानगरी, साकेत कॉलोनी, रामगाब घेर, सुंदरनगर, राम का चौराह, जाटान, रामबाग, साहित्य विहार कालोनी आदि स्थानों पर सुबह से ही होलिका दहन स्थलों पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और वहां होली के गीत भी गाए। महिलाओं ने अपने घरों में गुझिया आदि मिष्ठान बनाए। होलिका दहन स्थल शाम को पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। ग्रामीण अंचल में होलिका दहन के दौरान बुजुर्गों ने होली रागिनी गाई और ढोल की थाप पर युवाओं ने डांस किया। होली त्योहार पर बच्चों व युवाओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। गांवों में लोग होलिका की आग को अपने घर ले गए। ग्रामीण अंचल में ऐसी परंपरा है कि होलिका की आग से ही दुल्हैंडी पर घरों में खाना बनाने की शुरुआत की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed