{"_id":"682a1c5a87bba2bac90f8dd1","slug":"women-will-start-self-employment-by-acquiring-technical-knowledge-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-150173-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर महिलाएं शुरू करेंगी स्वयं रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर महिलाएं शुरू करेंगी स्वयं रोजगार
Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कम शिक्षा महिला व युवतियों के भविष्य संवारने में बेड़ी नहीं बनेंगी। राजकीय आईटीआई संस्थान में कक्षा 8 पास महिलाएं व युवतियां स्विंग, सीविंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग आदि ट्रेड में प्रवेश लेकर हुनर सीखेंगी। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर महिलाएं अपने घरों में कारोबार कर सकती हैं। कारोबार से वह आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगी।
जनपद की सभी राजकीय आईटीआई संस्थान में स्विंग टेक्नोलॉजी की 40 सीटें हैं। राजकीय आईटीआई अफजलगढ़ व धामपुर संस्थान में ड्रेस मेकिंग की 40- 40 सीटें हैं। राजकीय आईटीआई नगीना, नजीबाबाद संस्थान में सीविंग टेक्नोलॉजी की 40-40 सीटें हैं। इन सभी ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक महिलाएं प्रवेश के लिए डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एससीवीटीयूपी डॉट इन पर ऑनलाइन फार्म भर सकती हैं। इसमें बिना किसी प्रवेश परीक्षा के कक्षा 8 की मेरिट के आधार पर प्रवेश हो जाएगा।
प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बढ़ाएं रोजगार के अवसर
राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि ऐसी महिलाएं और युवतियां जिन्होंने कक्षा 8 पास कर रखी है। उनकी न्यूनतम आयु 14 वर्ष हो गई है। वह भी राजकीय आईटीआई संस्थान में विभिन्न ट्रेड़ों में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन
-प्रतिमाह 40 रुपये देना होगा प्रशिक्षण शुल्क
राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि एक वर्षीय प्रशिक्षण के दौरान सामान्य एवं पिछड़ी जाति की महिलाओं को 40 रुपये प्रति माह प्रशिक्षण शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है।